भाजपाइयों ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ चलाया जा रहा है। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। उन्होंने सभी युवाओं को रक्त दान करने के लिए प्रेरित किया।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल और जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक साधना सिंघल, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, नितिन मलिक, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मंत्री रेनू गर्ग, खटीक, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, जिला सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, तरुण त्यागी, मनीषा एरन, श्याम रहेजा, कृत्यांश खटीक, अध्यक्ष मनीष गर्ग, तरुण त्यागी, ऋषभ देव शर्मा, रजत जैन, शिवम अवाना, विनीत ठाकुर, अभय जैन, राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here