काशी में अमित शाह के स्वागत को भाजपा कार्यकर्ता तैयार

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काशी दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पल-पल कार्यकर्ताओं को गृहमंत्री के आगमन का इंतजार है। गृहमंत्री के स्वागत में बाबतपुर एयरपोर्ट से तुलसी उद्यान के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा होगी।

गृहमंत्री का पल-पल हो रहा इंतजार
एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर गृहमंत्री के आगमन के पूर्व मछली शहर सांसद बीपी सरोज, विधायक अवधेश सिंह व विधायक सुशील सिंह व बबलू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद हैं। गृहमंत्री के इंतजार में कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिख रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर गिलट बाजार तिराहे पर ज्वाइन कमिश्नर डॉ. के. एजिलर्सन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत को कार्यकर्ता तैयार
गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर तीन स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रथम स्वागत प्वाइंट पर मछली शहर के सांसद बीपी सरोज व पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल- नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत के लिए मौजूद हैं। वही दूसरे प्वाइंट पर कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडे व तीसरे प्वाइंट पर मंत्री अनिल राजभर मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here