भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए,रीट पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें

रीट पेपर लीक मामले में भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा राज्य सरकार, मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमले कर रही है। युवा मोर्चा ने शुक्रवार देर रात भरतपुर जिले में जगह-जगह और राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के घर के पास होर्डिंग लगा दिए। इस होर्डिंग पर ‘पेपर उचित दरों पर उपलब्ध हैं, स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’, ‘परीक्षा पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें, स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ जैसे कई स्लोगन लिखे हुए हैं। इससे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सीकर आवास पर भी युवा मोर्चा ने नाथी का बाड़ा लिख दिया था। 

भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। युवाओं को भाजपा से पेपर निरस्त कराने की उम्मीद है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में रीट पेपर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो सरकार ने लाठीचार्ज करवा दिया। इसमें 300 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

उनहोंने कहा कि सरकार कह रही है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, लेकिन वह सिर्फ छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रही है। असली गुनहगारों को पकड़ने के लिए जांच नहीं की जा रही है। भाजपा की कोशिश है कि पेपर निरस्त किया जाए, युवा मोर्चा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसी को लेकर भरतपुर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here