मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुज़फ्फरनगर शहर से दो बार विधायक रहे। डॉ. सुरेश संगल का बीती रात नोएडा में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यालय में शोक की लहर दौड गई।
डॉ. संगल स्थानीय डी. ए. वी. कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक रहें। राष्ट्रीय स्वयं सेवक और जन संघ से वे युवा अवस्था में ही जुड गये थे। वे काफी समय तक दिल्ली से प्रकाशित जनसत्ता के स्थानीय संवाददाता रहे। विद्यालय से सेवानिवृत होने के पश्चात् अपना समय जनसेवा में लगाया। गाजियाबाद स्थित वरदान नेत्र चिकित्सालय के शिविरों के आयोजन में कई वर्षों तक सक्रिय रहे। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। और इस समय अपने पुत्र के नोएडा स्थित आवास पर इलाज करा रहे थे। ‘देहात’ परिवार डॉ. सुरेश संगल के निधन पर शोक प्रकट करता है।