भाकियू अराजनैतिक ने सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान को छह साल के लिए किया निष्कासित

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि संगठन विरोधी क्रिया कलाप के चलते सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष नीरज पहलवान को सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की सहमति से सहारनपुर मंडल की जांच कराई गई, जिसमें वह संगठन तोड़ने एवं भ्रामक प्रचार करने के मामले में संलिप्त पाए गए। उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here