सहारनपुर मंडल में रिश्वत लेने वालों पर कसेगा शिकंजा

सहारनपुर मंडल की एंटी करप्शन रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कसेगी। सहारनपुर में एंटी करप्शन का थाना भी स्थापित हो गया। जिसमें कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के लोगों के लिए एंटी करप्शन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पीड़ित हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यूपी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कर रही काम यूपी सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने रही है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से सताएं लोगों की सुनवाई के लिए यूपी के प्रत्येक मंडल में एंटी करप्शन थाने बनाए गए है। सहारनपुर में फिलहाल अस्थायी तौर पर थाना पुलिस लाइन में बनाया गया है। जिसमें पीड़ित आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी
एंटी करप्शन थाने में कंट्रोल रूम बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर (थाने का नंबर 9454402486) और कंट्रोल रूम का नंबर 9454402484 जारी किया गया है। पीड़ित इन नंबरों पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एंटी करप्शन की टीम सहारनपुर सहित मुजफ्फरनगर और शामली तक के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों की नाक में नकेल डालने का काम करेंगे।

दो भ्रष्टाचारी हो चुके गिरफ्तार
सहारनपुर मंडल की एंटी करप्शन थाने पर तैनात इंस्पेक्टर सुभाष चंद का कहना, एंट्री करप्शन की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। अभी तक दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ज्यादातर, लोग शिकायत करने से डरते हैं, कहीं उनका काम बिगड़ न जाए। इसलिए लोग अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मांगी रकम दे देते हैं। जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here