‘हमारा अनाज खाकर मोटे हुए चूहे काट रहे हैं हमारा ही कालीन’: लक्ष्मीनारायण चौधरी

बरेली। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सोमवार दोपहर मनोहर भूषण इंटर कालेज के ग्राउंड में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के कल्याण की योजनाओं को विस्तार से बताने के साथ ही नुपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रदेश भर में उपद्रव करने वालों पर भी निशाना साधा। गन्‍ना विकास मंत्री ने उपद्रवियों पर निशाना साधते हुुए कहा कि हमारा अन्न खाकर मोटा हुआ चूहा हमारा ही कालीन काटता है। कहा कि  मोटा चूहा पत्थरबाज, गोलीबाज भी हो सकता है। वह यही नहीं रुके, उन्‍होंने यह भी कहा कि बराबर कीसुविधाएं देने के बाद भी कुछ लोग देश के विकास में सहयोग नहीं करते।

गन्‍ना विकास मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों के लिए एक ही तरह की है। इसमें 40 प्रतिशत लाभ उन लोगों को मिल रहा है, जिन्होंने 95 प्रतिशत वोट भाजपा को नहीं दिया। बावजूद इसके सरकार की योजनाएं सभी लोगों को समान रूप से दी जा रही हैं। कुछ लोग बराबर की सुविधाएं देने के बाद भी देश के विकास में सहयोग नहीं करते। उन्हें उस मोटे चूहे के जैसे बताया जो जिसका अन्न खाकर मोटा होता है और उसी की कालीन काट देता है। बोले, चूहा पत्थरबाज, ईंटबाज, गोलीबाज भी हो सकता है। कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए। देश, प्रदेश में सभी के लिए सुरक्षित माहौल बताते हुए विकास में भागीदार बनने का अनुरोध किया। सपाइयों के भ्रष्टाचार पर भी तीखा प्रहार किया, बोले पहले दीवारें फाड़कर भगवान नृसिंह निकलते थे अब खंभों से लक्ष्मी पैदा हो रही हैं।

गन्‍ना विकास मंत्री लक्ष्‍मी नारायण चौधरी बरेली के प्रभारी मंत्री भी हैं। वह दो दिन के दौरे पर बरेली हैं। विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ वह पार्टी नेताओं से भी मिल रहे हैं। वह कल रात में बरेली पहुंचे थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here