कैबिनेट समिति ने कई अधिकारियों की नियुक्ति को दी अनुमति, देखें लिस्ट

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई अधिकारियों की संयुक्त सचिव और इसके समान पदों पर नियुक्ति को मंगलवार को अनुमति दे दी। इस संबंध में जारी एक अधिसूचना के अनुसार वीणा कुमारी को खनन मंत्रालय का संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पांच साल का रहेगा।

आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल भी पांच साल तय किया गया है। आईएएस अधिकारी प्रियंक भारती रक्षा विभाग के नेशनल डिफेंस कॉलेज का वरिष्ठ डायरेक्टिंग स्टाफ बनाया गया है। 

अमित वरदान को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी विशाल चौहान को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार इन दोनों अधिकारियों का कार्यकाल भी पांच साल के लिए होगा।

वहीं, आईएएस अधिकारी सुनील कुमार बरनवाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय जागरूकता आयोग में अतिरिक्त सचिव आईएएस अतुल सिंह को खेल विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह दोनों अधिकारी भी इन पदों पर पांच साल के लिए अपनी सेवा देंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here