महाराष्ट्र में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, शिंदे-फडणवीस के बीच देर रात हुई बैठक

महाराष्ट्र में इस हफ्ते कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पार्टी के अहम मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। ये जानकारी सूत्रों से मिली है।

इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार देर रात बैठक भी की है। दरअसल महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार होने में काफी देरी हो रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में होने वाली देरी को देखते हुए दोनों ही पार्टी के विधायकों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में पहली कैबिनेट का गठन बीते साल हुआ था। इसके बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। बता दें कि वर्तमान में कैबिनेट में बीजेपी और शिवसेना के नौ-नौ मंत्री है।

अगस्त में हुआ था कैबिनेट विस्तार

वर्ष 2022 में जून में शिवसेना के शिंदे गुट और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई थी। उस समय एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बने थे। इस सरकार के गठन के बाद 9 अगस्त 2022 को शिंदे कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ था। इस दौरान 18 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। इसमें दोनों ही पार्टियों के नौ-नौ विधायकों को शपथ दिलाई गई थी और कैबिनेट में जगह मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here