केंद्र सरकार पर मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई नाराजगी

राजस्थान में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। वहीं केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घमंड की राजनीति ज्यादा लंबे वक्त नहीं चलेगी। जनता केंद्र सरकार को जल्द सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सिर्फ 1 दिन नहीं बल्कि पूरे साल मनाया जाना चाहिए। सरकार अपना काम करती है। लेकिन आम जनता की भी अपनी जिम्मेदारी होती है। जिसे उसे निभाना चाहिए इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पहले देश में एक सुई तक नहीं बनती थी। लेकिन आज देश में सुई से लेकर मिसाइल तक का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को लेकर देशभर में काफी खराब छवि थी। लेकिन आज राजस्थान देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। सड़कों का जाल हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र सबमें राजस्थान अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ गया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पहले राजस्थान में सिर्फ 13 मेगावाट बिजली होती थी। जो राजा महाराजाओं के महलों में टिमटिमाती थी। लेकिन आज हालात बदल गए हैं। अब 23 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सोलर और अन्य माध्यमों से भी बिजली पैदा की जा रही है।

देशभर में ACB की तारीख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसे देश भर में सराहा जा रहा है। प्रदेश में करप्शन पर जीरो टोलरेंस पर काम किया जा रहा है। ताकि हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि f.i.r. कराने का प्रदेश सरकार का फैसला ऐतिहासिक साबित हो रहा है। जिसकी वजह से थाने में मामलों की संख्या तो बढ़ गई लेकिन हर व्यक्ति तक न्याय पहुंच रहा है।

खिलाड़ियों को देंगे बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार द्वारा गांव गांव खिलाड़ियों के लिए सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। जहां कबड्डी से लेकर हॉकी तक सभी खेलों के खिलाड़ियों का चयन होगा। जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि राजस्थान के खिलाड़ी भी ओलंपिक में पहुंच मेडल जीत सके।

केंद्र सरकार नहीं दे रही वैक्सीन
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे देश दुनिया में सराहा भी गया है। प्रदेश में 15 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगाई जा सकती है। लेकिन केंद्र सरकार प्रदेश को वैक्सीन नहीं दे रही। जिसकी वजह से सिर्फ डेढ़ से दो लाख लोगों तक को ही वैक्सीन लग पा रही। जबकि संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि देश में समय पर अगर वैक्सीन लगना शुरू हो जाती। तो मृत्युदर में कमी आ सकती थी। लेकिन आज 50 करोड़ की आबादी आज भी सिंगल डोज वाली है। जबकि सिर्फ 10% लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लग पाई है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन कब तक लग पाएगी। इसके बारे में केंद्र सरकार ने अब तक कोई भी प्लान नहीं बनाया है।

देश में माहौल ठीक नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। पहले देश में आलोचकों की बातों को तवज्जो दी जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है। सरकार अपने खिलाफ किसी भी आवाज को नहीं उठने दे रही। CBI, ED, इनकम टैक्स जैसे विभागों का गलत इस्तेमाल कर लोगों को दबाया जा रहा है। लेकिन यह घमंड की राजनीति अब ज्यादा वक्त नहीं चलेगी। देश की जनता सरकार को सबक सिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here