हिमाचल के पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो  स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

मौसम साफ होने से चढ़ा पारा
प्रदेश में मौसम साफ होते ही पारा चढ़ने से ऊना, धौलाकुआं, कांगड़ा और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। मौसम गर्म होते ही न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय भी ठंडक कम हो गई है। मैदानी जिलों में दिन के समय लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। बाजारों में भी रौनक घटी है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी उमड़ रहे हैं।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 18.7, भुंतर 14.8, कल्पा 10.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 21.6, नाहन 22.5, केलांग 7.6, पालमपुर 20.0, सोलन 15.6, मनाली 13.1, कांगड़ा 21.4, मंडी 19.2, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 22.4, चंबा 18.0, डलहौजी 12.1, जुब्बड़हट्टी 18.4, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 13.4, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 13.3, धौलाकुआं 21.1, बरठीं 19.4 , मशोबरा 16.1, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 12.0 और देहर गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना                 39.8
चंबा                 36.5
कांगड़ा             36.1
बिलासपुर         36.0
मंडी                35.2
नाहन               35.0
सोलन              33.0
धर्मशाला          33.0
शिमला             27.4
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here