चारधाम यात्रा: 50 साल पार के तीर्थ यात्रियों का हेल्थ चेकअप अनिवार्य, फिट पाए जाने पर ही अनुमति

गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 भी शुरू हो गई। केदारनाथ धाम जाने वालेे 50 साल पार के तीर्थ यात्रियों का हेल्थ चेकअप अनिवार्य है।

  • केदारनाथ जाने वाले ऐसे यात्री जो 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं, उनका अनिवार्य हेल्थ चेकअप होगा। हेल्थ चेकअप में फिट पाए जाने के बाद ही उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी। अभी तक केदारनाथ जाने वाले एक हजार यात्रियों की ही रोजाना सोनप्रयाग में जांच की जा रही थी।
  • लेकिन अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 50 साल से ऊपर के हर यात्री का हेल्थ चेकअप शुरू कर दिया है। बिना स्वास्थ्य परीक्षण के यात्रा पर जाने से रोक दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here