गुरिंदर सिंह महाराज से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद शर्मा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और आनंद शर्मा जो कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं उन्होंने रविवार को राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में डेरा प्रमुख महाराज गुरिंदर सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। बता दें कि 71 वषीय आनंद की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काफी नजदीकियां हैं। सुक्खू को प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ाने में आनंद शर्मा की अहम भूमिका मानी जाती है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को कांगड़ा संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। 

कौन हैं आनंद शर्मा
5 जनवरी, 1953 में शिमला में जन्मे आनंद शर्मा ने आरपीसीएएडीबी कॉलेज (अब आरकेएमवी) और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। एनएसयूआई के संस्थापक सदस्य रहे आनंद शर्मा 2006 से 2009 तक विदेश राज्य मंत्री, 2009 से 2014 तक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग व कपड़ा मंंत्री, 8 जून 2014 से 2022 तक विपक्ष में उपनेता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here