कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। जानकारी के मुताबिक रेमो इस वक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। इसकी पुष्टि रेमो के सीनियर कोरियोग्राफर अहमद खान ने की है। बता दें कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्में दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here