संभल में सपा प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक, हिरासत में पूर्व जिलाध्यक्ष

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार हैं।

आंवला लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 

शेखूपुर- 12.98
दातागंज- 12.38
फरीदपुर- 12.00
बिथरी चैनपुर- 7.00
आंवला- 13.20 
कुल मतदान- 11.42 प्रतिशत
 10:35 AM, 07-MAY-2024

बरेली लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 

मीरगंज- 12.5
भोजीपुरा- 13.22
नवाबगंज- 11.9
बरेली- 10.97
बरेली कैंट- 9.55
कुल मतदान- 11.59 प्रतिशत 

बरेली में 11.59 प्रतिशत वोटिंग

बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11.59 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं आंवला में अब तक 11.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही है।

पट्टी शक्ति में दो घंटे से हो गए ज्यादा पड़े बस छह वोट

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव पट्टी शक्ति में 9:14 तक केवल 6 वोट पड़े हैं, यहां भी लोगों ने चुनाव बहिष्कार कर रखा है। गांव मुकलारा में 9: 56 बजे तक कोई वोट नहीं पड़ा। ग्रामीणों में विकास को लेकर वोटिंग का बहिष्कार कर रखा है। सड़क निर्माण की समस्या को लेकर चिंतापुर बदन में भी मतदान का बहिष्कार हो रखा है। अभी तक एक भी मत नहीं पड़ा है।

फिरोजाबाद में सपा की पर्ची बना रहा था बीएलओ, पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान चल रहा था। उसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। ग्रामीणों का आरोप मतदान धीमा चल रहा है। पुलिस परेशान कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है। थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था।

बदायूं में 12.89 फीसदी मतदान

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक 12.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। हालांकि जगह ईवीएम दगा दे गई तो कुछ गांवों में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

बदायूं के कई गांवों में मतदान का बहिष्कार 

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन बिसौली क्षेत्र के गांव सकतपुर में बिजली की समस्या को लेकर गांववालों ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग है कि डीएम गांव में पहुंचकर लोगों से बात करें और आश्वासन दें कि बिजली उनको पर्याप्त मिला करेगी तभी वे मतदान करेंगे। आसफपुर ब्लॉक के ढोरनपुर में लोगों ने गांव का विकास न होने पर मतदान का बहिष्कार किया। 9:00 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बिल्सी के सुकटिया गांव में सड़क निर्माण न होने की वजह गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया।

सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने डाला वोट

बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने तहसील सदर में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि कई जगह धीमी गति से मतदान हो रहा है।

सुबह नौ बजे तक मतदान में सबसे आगे फिरोजाबाद, मैनपुरी में 12.33% मतदान

आगरा में सुबह 9 बजे तक  12.74 मतदान
आगरा में सुबह नौ बजे तक 9.8 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी 10.67 प्रतिशत

मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक मतदान 12.18 प्रतिशत
मैनपुरी-12.11 प्रतिशत
भोगांव-12.14 प्रतिशत
किशनी-12.87 प्रतिशत
करहल-12.23 प्रतिशत

फिरोजाबाद में सुबह 9:00 तक 13.36 प्रतिशत मतदान।

संभल में 14.71 प्रतिशत मतदान

संभल लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में मतदान सुचारू तरीके से चल रहा है। कई केंद्रों में वोटिंग के लिए लाइन लगी हुई है। सुबह नौ बजे तक लोकसभा क्षेत्र में 14.71 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here