यूपी में बढ़ रहे महिला अपराध पर सीएम को शर्म करनी चाहिए : जुही सिंह

गोंडा। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। इन अपराधों के प्रति सरकार संवेदनहीन है। जब अपराध हो जाते हैं। तब अधिकारियों को बचाया जाता है। मुख्यमंत्री उड़न खटोला से आते हैं और चले जाते हैं। कहते हैं कि हमने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ऐतिहासिक काम किया है। वह यहीं नहीं रुकीं कहा कि उन्हें शर्म करनी चाहिए।

यह बात समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने रविवार को कर्नलगंज में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में देवियों का स्थान हमेशा सुरक्षित रहा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा मुलायम सिंह यादव व अखिलेश ने हमेशा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। यह पूछे जाने पर कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कितनी सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी। इस पर उन्होंने बड़े ही सफाई से जवाब देते हुए कहा कि हर प्रत्याशी को उसकी काबिलियत के हिसाब से टिकट दिया जाएगा। यदि हमें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलता है तो इसका यह कतई मतलब नहीं है कि हम पार्टी के लिए महत्वहीन हो गए हैं।

बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्र के बयान कि इस बार बसपा व बीजेपी के बीच में चुनाव होगा। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे लोग बोलते रहते हैं। बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हम लोग कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। कौन क्या कह रहा इससे मुझे कोई मतलब नहीं है।

कहाकि समाजवादी पार्टी ने जो काम किया, भाजपा ने उन कामों का नाम बदलने का काम किया है। ओवैसी फैक्टर पर बोलते हुए कहा कि हमारा संगठन इतना मजबूत है कि वह भी आएंगे और चले जाएंगे, कमल भी मुरझायेगा जाएगा। प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह पहले भी चुनाव में दौरा कर चुकी हैं। फिरहाल महिला है उनका सम्मान करना चाहिए। यहां कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here