मध्यप्रदेश में ठंड शुरू:पचमढ़ी और छिंदवाड़ा सबसे ठंडे रहे, तापमान 7.2 डिग्री पर पहुंचा

मध्यप्रदेश में भी पूरी तरह से ठंड का असर दिखने लगा है। हवाओं के नॉर्थ-ईस्ट होने के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रात का पारा सामान्य से 2.1 डिग्री लुढ़ककर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा। इधर भोपाल में इस सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। यहां रात का तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले रात का पारा 10.9 डिग्री था। हालांकि नवंबर में 10.5 डिग्री तक आ चुका है। ऐसे में राजधानी में इसी सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही।

खरगोन सबसे गर्म रहा

प्रदेश भर के तापमान की बात की जाए, तो मध्यप्रदेश में खरगोन में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। इसके बाद नौगांव और खंडवा में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी मध्यप्रदेश की अपेक्षा पश्चिम मध्यप्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

ठंड बढ़ने का कारण

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि हिमालय में बर्फ गिरने और हवाएं नॉर्थ-ईस्ट होने के कारण हल्की ठंड बढ़ी है। पश्चिम विक्षोभ के आने के कारण पारा कम-ज्यादा हो रहा है। अभी 5 दिसंबर के बाद कुछ ठंड में राहत रहेगी। हालांकि तापमान इसी तरह बनेगा।

चार महानगरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
भोपाल28.410.6
इंदौर28.011.2
ग्वालियर28.99.2
जबलपुर28.89.6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here