कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने पार्टी को समर्थन देने की अपील की

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार के झूठे वादों से ऊब चुकी है। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के राज में जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने जनमानस से आव्हान किया  कि एक बार कांग्रेस को भी मौका दें, ताकि देश व प्रदेश का विकास तेज गति से हो सके।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर द्वारा टाऊन हॉल मैदान पर कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर सम्मिलित हुए। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्मृतिचिन्ह, शाल भेंटकर और तलवार देकर उन्हें सम्मानित किया। आज के प्रतिज्ञा सम्मेलन की अध्यक्षता नसीम मियां पूर्व चेयरमैन ने की और संचालन जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा पत्र में हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी को दर्शाते हुए यह संदेश दिया कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, नौजवान युवा बेरोजगारी के कगार पर है, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की हमारी नेता प्रियंका गांधी ने हर वर्ग और समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में हर वर्ग को उसका उचित हक दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा सपा, बसपा और भाजपा ने पिछले कई सालों से प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है और आज की मौजूदा भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे कर रही है चाहे रोजग़ार के नाम पर, चाहें शिक्षा के नाम पर और चाए महिला सुरक्षा के नाम पर झूठा प्रचार कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन जनता इनके झूठ से जनता ऊब गई है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वोट के चोट से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा, बिजली का बिल हाफ किया जाएगा और आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा, लड़कियों को स्कूटी और एंड्रायड फोन दिए जाएंगे,हर महीने तीन सिलेंडर मुफ्त प्रति परिवार दिए जाएंगे, परिवार में एक रुपए से दस लाख तक की बिमारी का इलाज मुफ्त किया जाएगा और महिलाओं को पूरे प्रदेश में फ्री बस यात्रा करायी जाएंगी।

आज महिलाओं ने मुख्य अतिथि धीरज गुर्जर से अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निस्तारण करने का मुख्य अतिथि ने पूर्ण आश्वासन दिया। आज के इस प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी प्रवीण कुमार, जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, अकील राना, गीता काकरान, नसीम मियां पूर्व चेयरमैन, युगल किशोर भारती, धीरज महेश्वरी, निवेश राणा, सैय्यद मुनीर, जान मोहम्मद, नकुल सिरोही, कमलेश सिरोही, दिलशाद मुन्ना सभासद, सलीम अहमद अंसारी सभासद, अब्दुल्ला काजी, मेहराज जहां, सगीर मलिक,अरशद सिद्दीकी, नवनीत सिंघल, अनवार प्रधान, अशरफ प्रधान, अब्दुल सलाम प्रधान, भीष्म सिंह प्रधान, मौसम अली, मोहसिन, असगर सभासद, नवेद खान, काजी सुल्तान, ईश्वर सिंह, विनोद गुज्जर, पूनम पाल, गीता आंगनबाड़ी, वर्षा, संगीता, कविता समूह सखी, किरण, शारदा, प्रमोद शर्मा, तपन शर्मा, ललित गोयल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here