कोरोना संक्रमण के कारण कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन स्थगित की

उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस प्रमुख रैलियों पर रोक लगा दी है। कांग्रेस के जनरट सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

इससे पहले  यूपी कांग्रेस ने कई शहरों में होने वाली ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन स्थगित कर दी है। प्रदेश में कांग्रेस की सात से आठ मैराथन नोएडा, वाराणसी के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित थीं।

वहीं, मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि भाजपा बार-बार महिलाओं व लड़कियों के सशक्तीकरण से क्या दिक्कत है?

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभियान पर सवाल उठाने वाले नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र हों व सशक्त हों। नारी शक्ति से भाजपा डरती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ  कुरीतियों के खिलाफ ही नहीं लड़ रहीं, बल्कि वे सबसे बड़ी लड़ाई अपने हक के लिए लड़ रही हैं।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि आप शौचालय और एक मुफ्त गैस सिलेंडर की ओट लेकर महिलाओं के वजूद को नकारना कब बंद करेंगे? जब कांग्रेस ने इस देश को पहली महिला मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और लोकसभा सभापति दिया, तब आप और आपकी पार्टी कहां थी? पिछले 7.5 वर्षों में तो पीएम मोदी ने महिलाओं की कोई टोह नहीं ली, अब वे अचानक केवल महिलाओं की रैली क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कई अन्य सवाल भी उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here