कांग्रेस का केंद्र पर वार- मुनाफे के लिए जनता को लूट रही है सरकार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को लूटकर मुनाफा कमा रही है और उसने एक पखवाड़े में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सौ रुपये तक बढ़ा दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति का परिणाम बताया और कहा कि वह अपने फायदे के लिए जनता को लूट रही है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा “किसके अच्छे दिन मोदी जी? बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दाम 15 दिन में 100₹ बढ़े! सब्सिडी वाला सिलेंडर 16 मई 2014-₹412 आज-₹595.86  बढ़ौतरी-₹184.86 Up-pointing red triangle बिना-सब्सिडी 1 अगस्त 2019-₹574.50 आज-₹694 बढ़ौतरी-₹120 Up-pointing red triangle मुनाफ़ाख़ोर भाजपा सरकार, जनता के बजट पर वार !”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here