कोरोना महामारी चुनौती का कुशलता से किया मुकाबला: योगी

मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पांच साल पहले जब यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ संकल्प लिए थे। उन संकल्प की दिशा में सरकार ने जो किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य है। पांच साल में से तीन साल तक सरकार ने बेहतर काम कर प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ‘यूपी में योगी है उपयोगी’ गीत लांच किया।

दो साल में कोरोना महामारी जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी। कोरोना प्रबंधन को दुनिया ने सराहा है। उत्तर प्रदेश की शतप्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। 70 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज लग गई है। 1538992 को बूस्टर डोज लग गई है। 15  से 17 वर्ष की आयु के 1 करोड़ से अधिक को डोज लग गई है। पहली लहर को नियंत्रण के बाद बहुत सारी परेशानी और चुनौतियों से मुकाबला किया। 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को घर पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था की। 

581 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए है। तीसरी लहर को भी नियंत्रित किया गया है। आज एक्टिव केस 41471 है। पिछले 15 दिन में 60 हजार मामले कम हुए है। सबसे अधिक जांच करने वाला प्रदेश है। जीवन और जीविका को बचाने का मॉडल प्रस्तुत किया है। पांच साल में यूपी ने मील के पत्थर भी स्थापित किए है। मात्र पांच साल में अर्थव्यवस्था को नम्बर दो स्थान पर लाने में सफलता हासिल की है। प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार रुपये तक पहुंचाने में सफल रहे। प्रदेश सरकार का  बजट 6 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। ईज ऑफ डूइंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आया है।

निवेश में यूपी का स्थान 14वे स्थान पर था, आज देश व दुनिया का निवेशक के लिए यूपी पहली पसंद है। सीएम योगी ने कहा कि यह यात्रा जो शरू हुई यहीं पर सन्तुष्ट करने वाली नही होनी चाहिए। आत्मा सन्तुष्टि लेकर नहीं बैठ सकते। अर्थव्यवस्था, प्रतिव्यक्ति आय की दृष्टि से भी यूपी को नंबर एक बनाना है। उसके लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। श्रमिक की स्किल मैपिंग कराई गई। एमएसएमई में ऋण को बढ़ाया गया है। बेरोजगारी की दर घटकर 3 प्रतिशत हुई है। 

यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती पारदर्शी तरीके से की। 46 हजार पुलिस को पदोन्नति दी । जिन भर्ती पर रोक लगाई थी उसे भी न्यायालय के आदेश पर कराया। साइबर पुलिसिंग की व्यवस्था की FSL लैब की व्यवस्था की है। फोरेंसिक इंस्टिट्यूट की कार्यवाही आगे बढ़ी है। महिला पुलिस की संख्या तीन गुना की गई है। महिला सुरक्षा का सशक्त नमूना प्रस्तुत कर रही हैं। यूपी पहला राज्य है जिसमे महिला पुलिस बिट की व्यवस्था की है। पांच साल में कोई दंगा नही हुआ, कोई आतंकी घटना नही हुई, सीमावर्ती जिलों में जॉइंट पुलिसिंग की व्यवस्था की है। चार जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की। डकैती, लूट, बलात्कार जैसे अपराध में कमी भी हुई है। धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है। 155 दुर्दान्त अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।

पेशेवर माफिया की संपत्ति को जब्त किया। बसपा में 364, सपा सरकार में700 से अधिक दंगे हुए थे। भाजपा सरकार में कोई दंगा नही हुआ कोई आतंकी घटना नही हुई है। एटीएस के सेंटर स्थापित किए है। क़ानून व्यवस्था में सुधार से प्रदेश की छवि को बदल दिया है। यूपी आज देश मे निवेश का अच्छा गन्तव्य मिला है। तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे है। रोजगार बढ़ा। कोरोना काल मे 66 हजार करोड़ का निवेश मिला है। पहला डाटा सेंटर भी यूपी में बना रहा है।

एमएसएमई सेक्टर 2017 तक बन्दी के कगार पर था। हमारी ओडिओपी योजना मॉडल बनी है। एक्सपोर्ट का हब बना है यूपी। दो लाख करोड़ रुपये का ऋण एमएसएमई सेक्टर को दिलाया है। प्रशिक्षण के साथ संसाधन भी दिए है । डिफेंस कॉरिडोर पर तेजी से काम हुआ है। ब्रह्मोस मिसाइल का प्लांट स्थापित हुआ है।

एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर अस्पताल बनाये है। 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। सरयू नहर, बाण सागर नहर परियोजना का सहित अन्य परियोजना लंबित पड़ी थी। हमारी सरकार ने उन्हें पूरा कराया है। 21 लाख  हेक्टेयर  से अधिक भूमि को  सिंचाई की सुविधा मिली है।

बसपा और सपा के सरकार में हुई कुल खरीद से ज्यादा धान और गेंहू खरीदा गया है। सपा बसपा सरकार में 29 चीनी मिल बिकी थी। गन्ना किसानों को अब तक 1.97 लाख करोड़ का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। तीन नई चीनी मिल स्थापित की है। चीनी का उत्पादन 64 लाख टन था अब 116 लाख टन चीनी का उत्पादन हो रहा है।

महिला सशक्तिकरण का मॉडल पेश किया गया है। पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नोकरी दी है। सपा सरकार ने 15 करोड़ लैपटॉप खरीदे, छह लाख ही बंटे थे, बाकी कहां गए पता नहीं। अलीगढ़, आजमगढ़ और सहारनपुर में नया विश्विद्यालय स्थापित किया है।

सपा सरकार का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल तक दिखाई देता है। पांच साल सरकार की कार्यवाही ने यूपी को नए रूप में प्रस्तुत किया है। आज यूपी सफल व सम्रद्ध  प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है। जो भी काम करने में सफल हुए है , यूपी को देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाना है। आज 50 योजनाओं में यूपी पहले स्थान पर है। सुरक्षा से सम्रद्धि की यात्रा को अनवरत रखना है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारी टीम के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ सदस्य केशव प्रसाद मौर्य नामांकन दाखिल कर रहे हैं। मैने उनके प्रति सुबह ही शुभकामनाएं पेश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here