दुघर्टना में मौत के बाद तिरंगे में लपेटा किसान का शव, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तिरंगे के अपमान का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे एक किसान की दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने किसान के शव को सम्मान देने के लिए अंतिम संस्कार से पहले उसे तिरंगे में लपेट दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसको लेकर पुलिस ने मृतक किसान की मां और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here