अररिया में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान की मौत, मधेपुरा में वोट का बहिष्कार

इस बार इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 98 लाख 60 हजार 377 वोटर हैं। कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही दिखाया जीत का सिंबल
सुपौल लोकसभा के निवर्तमान सांसद सह एनडीए के जदयू उम्मीदवार दिलेश्वर कामैत ने त्रिवेणीगंज विधनसभा क्षेत्र के लक्ष्मीनिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 237 पर परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उन्होंने जीत का सिंबल दिखाया। उन्होंने कहा कि मैंने मतदान किया है। हमारे संसदीय क्षेत्र की जनता एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में आज अपना मतदान कर रही है। मेरे पक्ष में वोट दे रही है। वर्ष 2019 में मैं पौने तीन लाख मत से विजयी हुआ था। इस बार 5 लाख से अधिक मतों के मार्जिन लेकर मैं विजयी होऊंगा। मेरी जीत होगी। जनता मुझे एक जुट होकर मत दे रही है। जनता से एक ही अपील है कि एकजुट होकर विकास को मत दीजिए। विकास ही हमारा लक्ष्य है।

सांसद संजय झा ने किया मतदान
 राज्यसभा सांसद संजय झा अपने गांव अररिया संग्राम में मतदान करते पहुंचे। वह आम लोगों की तरह कतार में खड़े हुए। अपनी बारी आने का इंतजार किया। इसके बाद मतदान किया।

अररिया ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत
अररिया जिला अन्तर्गत पलासी प्रखंड के उत्कमित मध्य विधालय पचैली में चुनाव डयूटी पर तैनात होमगार्ड जवान महेन्द्र साह अचानक बीमार हो गये। आननफानन में उन्हें उपचार हेतु सदर अस्पताल अररिया लाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र साह सीतामढ़ी में पदस्थापित थे। मतदान ड्यूटी करने अररिया आए थे। 

बिहार में 11 बजे तक कुल 24.41 प्रतिशत
निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक सुपौल में 25.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अररिया में 25.97 प्रतिशत, मधेपुरा में 23.31 प्रतिशत, खगड़िया में 24.49 प्रतिशत और झंझारपुर में 22.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदान 24.41 प्रतिशत हुआ। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here