दिल्ली: एएसआई ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली मारकर की आत्महत्या

 दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय सुरक्षा बल के एएसआई राजवीर सिंह ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। उन्होंने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार एएसआई आईबी निदेशक के आवास पर तैनात था। एएसआई के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर दी है।

समाचार एजेंसी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईबी निदेशक के आवास पर तैनात सीआरपीएफ के एएसआई राजवीर सिंह ने कल यानी शुक्रवार 3 फरवरी को शाम सवा चार बजे कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। हालांकि, एएसआई के पास को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here