पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा फहराया और भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने और बलिदान देने वाले देशभक्तों को याद किया।