दिल्ली: घर में सिलेंडर से गैस लीक होने पर लगी भीषण आग, 13 लोग झुलसे

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने पर भीषण आग लग गई. जब तक आग पर काबू पाया जाता इस हादसे में 13 लोग झुलसे गए. आग में झुलसे लोगों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

बता दें कि मंगोलपुरी इलाके के एक घर में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिलेंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी. 

सूचना पाकर मंगोलपुरी से पुलिस टीम और 2 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक हादसे में 13 लोग झुलस चुके थे. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

जिस घर में आग लगी है, उसके मालिक का नाम गणेश है. जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी सावित्री गैस सिलेंडर बदल रही थीं, तभी गैस लीक हुई और पलभर में आग लग गई. हादसे में घायल लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  हादसे में सावित्री, उनका बेटा और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है.   

घायलों के नाम- 
1. सावित्री (गणेश की पत्नी) 
2. सचिन (गणेश के बेटा) 
3. गीता 
4. प्रिंस 
5. लक्ष्मी 
6. विनोद
7. विवेक 
8. छत्रपाल 
9. संजू
10. संध्या 
11. निर्मला 
12. महिमा (गणेश की बेटी) 
13. मोनिक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here