दिल्ली: मंत्री कैलाश गहलोत ने छठ पूजा के लिए तैयार घाटों का किया दौरा

दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को छठ पर्व को लेकर शहर के कई घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भलस्वा झील और केशवपुरम के घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए तैयारियों का जायजा लिया। 

घाटों के निरीक्षण के दौरान गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार घाटों पर छठ की तैयारियों की निगरानी कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। त्योहार की शुरुआत यमुना के साथ-साथ शहर भर में अन्य जल स्रोत और कृत्रिम तालाबों के साथ दिल्ली सरकार द्वारा तैयार किए गए लगभग 1,100 स्थानों पर होगी। बता दें कि इससे पहले गहलोत ने शुक्रवार को आईटीओ के पास यमुना में छठ घाट का दौरा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here