दिल्ली पुलिस ने 720 किसानों को हिरासत में लिया

मिली जानकारी के अनुसार ये किसान नेता विभिन्न संगठनों के साथ दिल्ली में दाखिल हो चुके हैं। गिरफ्तार किसानों में अधिकांश हरियाणा और पंजाब के हैं। दिल्ली प्रशासन द्वारा धरना देने के लिए जगह न देने के कारण किसान नेताओं ने राजघाट पर धरना देने का फैसला किया है।उन्हें दिल्ली में मजनू का टीला गुरुद्वारा से राजघाट की तरफ मार्च करते हुए वक्त हिरासत में लिया गया। इन सभी किसानों को एक स्पोर्ट्स कांपलेक्स में रखा गया है।
यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिमन्यु कोहाड़ ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here