दिल्ली: संजय सिंह ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

सांसद संजय सिंह गुरुवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। संजय सिंह ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से मुझे जेल से राहत मिली। हम पर बजरंगबली की विशेष कृपा है…हमने प्रार्थना की है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भी जेल से बाहर आएं। 

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्जना के बाद आप सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे।

181 दिन बाद जेल से बाहर आए संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here