दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर पार्टी नेता भूपेंद्र यादव मौजूद थे। 

श्रेयसी सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के पीछे मुख्य मकसद अपने पिता स्व. दिग्विजय सिंह के सपनों को पूरा करना है। अपनी मां और बड़ी बहन के आशीर्वाद से मैं भाजपा की सदस्यता ले रही हूं। 

श्रेयसी ने अपने पिता की याद में सभी से कुछ सेकंड का मौन रखने का भी अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हूं। भाजपा में अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगी और बिहार को विकसित राज्य बनाने में पार्टी की मदद करूंगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here