करनाल में जलभराव के बाद CM से इस्तीफे की मांग

करनाल के लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करके डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेसी।

सीएम सिटी करनाल डूबी-मुख्यमंत्री जी त्यागपत्र दो, करनाल बना भ्रष्टाचार का अड्डा-मुख्यमंत्री जी त्यागपत्र दो, स्मार्ट सिटी का करोड़ों रुपया डूबा-सीएम हिसाब दो, करनाल वालों की क्या है गलती-मुख्यमंत्री जी जवाब दो। जैसे नारों से लिखी तख्तियां हाथों में लेकर करनाल में कांग्रेस नेता सड़कों पर निकल पड़े। नेतृत्व 2019 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह कर रहे थे।

कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने करनाल हलके के नेताओं के 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। सिंह ने कहा कि 10 दिन में दूसरी बार शहर में जलभराव हुआ है। शहर में पानी की निकासी में भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अफसरों के द्वारा करोड़ों की बंदरबांट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विफल रहे हैं। उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। इससे पहले मिनी सचिवालय के बाहर कांग्रेस के वर्करों ने प्रदर्शन किया। इसमें महिलाएं भी शामिल थी।

प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट सांझी सायंकल, सी रोम, नगर निगम की जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग, बारादरी, बस स्टैंड, पब्लिक टॉयलेट, सिटी बस सेवा जैसे प्रोजेक्ट बंद होने का भी जिक्र किया और कहा कि अपने विधायक की कार्यशैली से नाराज करनाल के लोग शांत नहीं रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here