पुरकाजी में एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन व शाहपुर में शस्त्र तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी एसबीआई बैंक के बाहर नगर पंचायत कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाया। आरोप है कि एसबीआई बैंक कर्मचारियों का लोन नहीं कर रहा है। जिसके चलते आज कर्मचारियों ने बैंक मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और बैंक के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र समेत चौकी हरसौली खतोला मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का आबिद पुत्र नफैदीन निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी मुजफ्फरनगर शामिल हैं। जिसके पास से तमंचा मय जिन्दा कारतूस 12 बोर, तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आबिद उपरोक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here