पंजाब के मंत्रियो को बाटे गए विभाग

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। अब तक मुख्यमंत्री के अधीन ही रहा गृह विभाग उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को सौंपते हुए सीएम ने विजिलेंस अपने पास रखा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दूसरे उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर, चन्नी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पुराने मंत्रियों के विभागों में मामूली बदलाव करते हुए ज्यादातर को उनके पुराने विभाग ही सौंप दिए गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में जेल और सहकारिता मंत्री रहे सुखजिंदर रंधावा को चन्नी मंत्रिमंडल में गृह विभाग के साथ ही यह दोनों विभाग भी दिए गए हैं जबकि मनप्रीत सिंह बादल पहले की तरह वित्त विभाग देखेंगे।

विजय इंदर सिंगला इस बार भी पीडब्ल्यूडी मंत्री है, हालांकि उनसे शिक्षा विभाग लेकर परगट सिंह को सौंपा गया है। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के पास भी पहले ही तरह ग्रामीण विकास एवं पंचायत और पशुपालन विभाग रहेंगे जबकि रजिया सुल्ताना को अरुणा चौधरी के पुराने विभाग- सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास दिए गए हैं। भारत भूषण आशू के पास भी पहले की तरह खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले विभाग रहेगा।

चन्नी मंत्रिमंडल के जरिए पहली बार मंत्री बने डॉ. राजकुमार वेरका को मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक न्याय, आधिकारिता व अल्पसंख्यक मामले विभाग, रणदीप नाभा को खाद्य प्रसंस्करण, राजा वड़िंग को ट्रांसपोर्ट, संगत सिंह गिलजियां को वन एवं वन्य जीव और गुरकीरत कोटली को उद्योग व कामर्स और सूचना तकनीक विभाग दिए गए हैं।

यह है चन्नी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभाग
चरणजीत सिंह चन्नी (सीएम-14 विभाग)  : कार्मिक, विजिलेंस, सामान्य प्रशासन, न्याय, विधि एवं वैधानिक मामले, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यावरण, खनन व भूविज्ञान, नागरिक उड्डयन, एक्साइज, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, हास्पिटेलिटी, ऊर्जा, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले।
सुखजिदंर सिंह रंधावा (डिप्टी सीएम- 3 विभाग) : गृह, सहकारिता और जेल।
ओपी सोनी (डिप्टी सीएम- 3 विभाग) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डिफेंस सर्विस वेलफेयर, स्वतंत्रता सेनानी मामले।

कैबिनेट मंत्री
ब्रह्म मोहिंदरा : स्थानीय निकाय, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायत निवारण।
मनप्रीत सिंह बादल : वित्त, कराधान, गवर्नेंस रिफार्म, प्लानिंग, प्रोग्राम इम्पलीमेंटेशन।
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा : ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पशुपालन, मतस्य पालन व डेयरी विकास।
अरुणा चौधरी : राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन।
सुखजिंदर सिंह सरकारिया : जल स्त्रोत, हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट।
राणा गुरजीत सिंह : तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार उत्तपत्ति एवं प्रशिक्षण, उद्यान, मृदा एवं जल संरक्षण।
रजिया सुलताना : जलापूर्ति एवं सेनिटेशन, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी।
विजय इंदर सिंगला : पीडब्ल्यूडी, प्रशासनिक सुधार।
भारत भूषण आशू : फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स।
रणदीप सिंह नाभा : कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण।
राजकुमार वेरका : सामाजिक न्याय, आधिकारिता और अल्पसंख्यक मामले, नवीन ऊर्जा स्त्रोत, मेडिकल शिक्षा व अनुसंधान।
संगत सिंह गिलजियां : वन, वन्य जीव, श्रम।
परगट सिंह : स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले, एनआरआई मामले।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग : परिवहन।
गुरकीरत सिंह कोटली : उद्योग व कामर्स, सूचना तकनीकी, विज्ञान तकनीकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here