डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 48 घंटे की कस्टडी परोल, मां से मिलने गुरुग्राम आया

गुरमीत राम रहीम ने अपनी मां की बीमारी के चलते अदालत में पैरोल की मांग की थी। जिसके बाद पहले तो पैरोल की याचिका को खारिज कर दिया गया लेकिन बताया जा रहा है कि अब मांगी गई पैरोल को स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो शुक्रवार को गुरमीत अपनी मां से मिलने गुरूग्राम पहुंच चुके थे।

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संचालक गुरमीत राम रहीम ने रोहतक की सुनारिया जेल अधिकारियों के सामने कुछ दस्तावेज पेश किए थे। जिसमें डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां नसीब कौर से मिलने के लिए पैरोल मांगी थी। जिस पर गौर करते हुए सरकार व उच्च अधिकारियों तथा कानूनी विशेषज्ञों की राय के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे उन्हें पैरोल दे दी गई है। बताया जा रहा है कि आगामी 48 घंटे के लिए गुरमीत राम रहीम सिंह को कस्टडी पैरोल दी गई है। जिसके बाद गुरमीत राम रहीम आज ही अपनी बीमार मां से मिलने गुरूग्राम पहुंच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 53 वर्षीय गुरमीत राम रहीम अपनी दो महिला साध्वियों के बलात्कार के मामले में 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल के कारावास की सजा काट रहा है। जहां पर उसने अपनी मां की बीमारी के संबंध में जेल अधिकारियों के सामने कुछ दस्तावेज पेश किए थे। जेल अधिकारियों ने बताया था कि डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां नसीब कौर से मिलने के लिए 21 दिन की पैरोल मांगी थी। वहीं शुक्रवार को उन्हें 48 घंटे के लिए पैरोल दे दी गई है। इस दौरान वह अपनी बीमार मां से मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here