उमेश पाल हत्याकांड में शूटर अरमान के सासाराम में सरेंडर की चर्चा

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शूटर अरमान ने बिहार के सासाराम जिले में सरेंडर कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखे शूटरों की पहचान में अरमान का नाम सामने आया था। मूल रूप से सासाराम बिहार का रहने वाला अरमान सिविल लाइंस में रहकर काम करता था। वह अतीक के गुर्गे आशिक उर्फ मल्ली के संपर्क में आया। उसी के जरिए अतीक गिरोह में शामिल हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस अरमान की खोजबीन में लगी थी। पुलिस की सक्रियता को धता बताते हुए अरमान ने बृहस्पतिवार को सासाराम बिहार में किसी पुराने केस में सरेंडर कर दिया। एसटीएफ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि प्रयागराज के किसी भी अफसर ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

सीसीटीवी से हुई थी अरमान की पहचान
शूटर अरमान की पहचान सीसीटीवी के पड़ताल में हुई थी। घटना वाले दिन वह भी उमेश पाल पर गोलियां बरसा रहा था। इसके बाद बाइक से सिविल लाइंस होते हुए भाग निकला था। इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई थी और उसके घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है। 

13 शूटरों की अब तक हो चुकी है पहचान

उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे। धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। दरअसल शूटरों के साथ अन्य लोग आस पास ही उन्हें बैकअप दे रहे थे। उन्हें मालूम था कि धूमनगंज भीड़भाड़ वाला इलाका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here