जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव हेतु अधिकार पत्रों का किया वितरण

हिमांशु गौतम,शामली।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज विकास भवन शामली के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड काॅधला की 12, विकास खण्ड कैराना की 09, विकास खण्ड थानाभवन की 16, विकास खण्ड ऊन की 07 तथा विकास खण्ड शामली की 13 महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की देख-रेख हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। कुल 57 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र दिये गये।


इस अवसर पर जिलाधिकारी शामली द्वारा कहा गया कि आजीविका मिशन की महिलाओं को सरकार द्वारा निरन्तर रूप से आजीविका बढ़ाए जाने हेतु सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।महिलाए पोषाहार वितरण, विद्युत बिल कलेक्शन, राशन दुकानों के संचालन जैसे विभिन्न कार्य सफलतापूर्वक कर रही हैं। अब महिलाए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव का कार्य भी करेंगी, जिससे उन्हें प्रति माह निश्चित आय प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शम्भू नाथ तिवारी द्वारा कहा गया कि आजीविका मिशन की महिलाए प्रत्येक कार्य करने में सक्षम हैं। महिलाओं को मनरेगा सहित समस्त सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि हो सके। जिला पंचायत राज अधिकारी, श्री आलोक शर्मा द्वारा सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव की सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में महिलाओं को जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर श्री ज्ञानेश्वर तिवारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, शामली द्वारा भी महिलाओं का प्रोत्साहन किया गया। श्री शैलेन व्यास, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), शामली द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गयी एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here