लद्दाख से लेकर कारगिल तक आज सुबह 9.30 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें, रविवार को पिछले 24 घंटे में दुनिया के छह देश भूकंप से कांप उठे थे। भारत के कुछ राज्यों में भी झटके महसूस हुए, लेकिन ये ताइवान, जापान व चीन के मुकाबले काफी कमजोर रहे। ताइवान, जापान, चीन में हालात काफी खराब हैं।
ताइवान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। झटके इतनी तेज थे कि यहां की कई इमारतें जमींदोज हो गईं। सड़कों के बीच दरारें आ गईं। कई पुल भी टूट गए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। ताइवान के अलावा जापान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। कल से लेकर अब तक अकेले इन्हीं तीनों देशों में करीब 50 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। ताइवान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है