शिक्षा मंत्री ने दी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2019- 2020 को मंजूरी, जानिए कैसी रही राज्यों की परफॉर्मेंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज भारत के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 जारी करने को मंजूरी दी है। सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए 70 मापदंडों वाला परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स पेश किया है। अधिकांश राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में पीजीआई 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है। 

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, केरल, पंजाब और तमिलनाडु ने पीजीआई 2019-20 में लेवल II (स्कोर 901-950), यानी ग्रेड I++ प्राप्त किया है। सरकार ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए 70 मापदंडों वाला परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स पेश किया है। बता दें कि, इससे पहले परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) को पहली बार 2017-18 के साथ प्रकाशित किया गया था। देश में स्कूल एजुकेशन सिस्टम में सुधार करने के लिए सरकार परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) का इस्तेमाल करेगी।

जानें राज्यों द्वारा प्राप्त ग्रेड की सूची
ग्रेड    राज्य
ग्रेड I++    पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और केरल
ग्रेड I+    गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, एनसीटी-दिल्ली, पुदुचेरी, राजस्थान, दादर और नगर हवेली
ग्रेड I     आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और दमन व दीव
ग्रेड II    गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर
ग्रेड III    असम, बिहार, मध्य प्रदेश और मिजोरम
ग्रेड IV    अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नागालैंड
ग्रेड V    मेघालय
ग्रेड VI    –
ग्रेड VII    लद्दाख

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ ने 2018-19 से हासिल किए कम स्कोर

सुधान    राज्य
20 फीसदी    अंडमान निकोबार द्वीसमूह, पंजाब और अरुणाचल
10-20 फीसदी    आंध्र प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, दमन व दीव, दादरा व नगर हवेली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, पुडुचेरी और तमिलनाडु
5-10 फीसदी    मेघालय, नागालैंड, बिहार, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और एनसीटी दिल्ली
0.1-5 फीसदी    मिजोरम, असम, सिक्किम, तेलंगाना, गोवा, झारखंड, गुजरात, केरल और चंडीगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here