मशहूर फिल्मकार संगीत सिवन का निधन, इन फिल्मों का किया था निर्देशन

मलयालम और हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक-छायाकार संगीत सिवन का बुधवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत कैसे हुई फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे संगीत सिवन
उनकी दूसरी फिल्म योद्धा थी, जिसमें सुपरस्टार मोहनलाल नजर आए थे। इस फिल्म की गिनती मलयालम सिनेमा की शानदार फिल्मों में होती है। निर्देशन और छायांकन के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। बतौर निर्देशक, भ्रम उनका आखिरी हिंदी भाषा में बना प्रोजेक्ट था। करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया था। वे छायाकार संतोष सिवन और निर्माता-निर्देशक सिवन के बड़े भाई थे। संजीव ने हाल ही में’ओझुकी ओझुकी ओझुकी’ नाम की फिल्म बनाई थी।

इन फिल्मों का किया निर्देशन
संगीत ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स किया था। वे मलयालम फिल्म निर्माता पद्मराजन और भारतन से भी काफी प्रभावित थे। मलयालम के अलावा वे कई हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके थे। साल 1998 में आई सनी देओल की फिल्म जोर उन्होंने ही बनाई थी। इसके बाद उन्होंने चुरा लिया है तुमने, क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी-मनी, एक, क्लिक जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। यमला पगला दीवाना 2 जैसी कॉमेडी फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। फिल्म में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here