बिडौली पुल पर किसानो ने लगाया जाम, धान हरियाणा न ले जाने का विरोध

उत्तर प्रदेश के शामली में मेरठ-करनाल हाईवे के बिडौली पुल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि हरियाणा सरकार यूपी के किसानों की धान की फसल को मंडी तक नहीं पहुंचने दे रही है। पुल पर ही किसानों के वाहनों को रोक दिया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए किसानों ने बुधवार को जाम लगाया। किसानों के जाम के कारण मरीज को अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। दोनों राज्यों के लोग जाम में फंसे हुए हैं।

हरियाणा प्रशासन ने यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर पिछले एक सप्ताह से निकटवर्ती इलाकों से अनाज मंडी में जाने वाली धान की फसल के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस यूपी के किसानों के किसी भी धान से लदे वाहन को हरियाणा सीमा में प्रवेश नहीं लेने दे रही है। बुधवार को इस पर यूपी के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। 

बताया गया कि अभी तक किसान अपने स्तर पर हरियाणा सरकार व प्रशासन का विरोध कर रहे थे और फसल को हरियाणा मंडी में बेचने के लिए वाहनों पर लगी रोक को हटाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार प्रशासन से बात भी की गई थी। 

मंगलवार को शामली जिला प्रशासन के आग्रह पर करनाल प्रशासन ने वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी, लेकिन बुधवार को किसानों को बॉर्डर पर फिर से रोक दिया गया। इस पर किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here