किसानों का रेल रोको आंदोलन: अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद

संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीति और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज शंभू बॉर्डर पर किसानों का रेल रोको आंदोलन है। युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत तीनों किसानों की रिहाई के लिए किसानों द्वारा ये आंदोलन किया जा रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम भाजपा के साथ-साथ विपक्ष से भी सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को रिहा करने से भाग रही है।

किसान नेताओं की रिहाई की मांग संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी से किसान आंदोलन चल रहा है। पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है। 

किसान पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर बैठे हैं। जिसके कारण अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण अंबाला कैंट से निकलने वाली 36 ट्रेन प्रभावित हुई हैं और 11 ट्रेन रद्द हुई हैं। इसके साथ ही 19 ट्रेन चंडीगढ़ के रास्ते संचालित की गई है। वहीं, एक ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द किया है और पांच ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here