श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ तथा सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल के नेतृत्व में एक रागी जत्था जालंधर से आया, जिसने अपनी सुरीली आवाज से संगतों को निहाल किया तथा श्री गुरु ग्रंथ साहब के प्रथम प्रकाश उत्सव के बारे में इतिहास की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति, भाजपा नेता अशोक बाटला, पवन छाबड़ा, प्रेमी छाबड़ा तथा रोडवेज बस स्टैंड के अधिकारी सहारनपुर से पधारे महावीर तथा अन्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बराड़ सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, जितेंद्र पाल सिंह, सरदार अमरजीत सीडाना, सरदार हरजीत सिंह गोराया, प्रधान जसविंदर सिंह बग्गा, सरदार बलविंदर सिंह, ज्ञानी जोगा सिंह, ज्ञानी हरजीत सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह गंभीर, सरदार जसवीर सिंह, सरदार स्वीटी सिंह बेदी, सरदार सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।