प्रदेश में 5 नए मरीज मिले हैं जबकि आठ डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में 25 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। यह मरीज देवरिया का निवासी था। अब कुल 91 सक्रिय केस हैं।
प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 83184 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में एक, प्रयागराज में दो, वाराणसी में एक और देवरिया में एक मरीज है। एक्टिव 91 केस में लखनऊ में 15 है। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज हैं। प्रदेश के 38 जिलों में कोई भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक कुल 8 करोड़ 83 लाख से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है, जिसमें 17 लाख दस हजार पॉजिटिव पाए गए हैं।