बीजद के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह भाजपा में हुए शामिल

बीजद के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले ही आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रभास ने बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल होने का कारण भी बताया और कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं।

प्रभास ने बताया क्यों छोड़ी पार्टी

प्रभास ने कहा कि बीजू जनता दल (बीजेडी) में कोई “गरिमा और स्वाभिमान” नहीं है। सिंह ने इसी के साथ पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने पर काफी खुश हैं। 

प्रभास ने कहा,

यह मेरे लिए एक खास पल है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हूं। मैंने बीजू जनता दल  छोड़ दिया है, क्योंकि वहां कोई आत्म-सम्मान और गरिमा नहीं बची। पार्टी में उड़िया पहचान, कला संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान का अभाव हो गया है। 

भाजपा ने हर वर्ग के लिए किया काम

प्रभास ने कहा कि मोदी के नेतृत्व और युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here