पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का एम्स में इलाज के दौरान निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पंडित सुखराम का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। उनके बेटे अनिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। सुखराम को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था और उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था।

सुखराम को एम्स में 7 मई को एडमिट किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हालांकि जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया।

सुखराम ने अपने राजनीतिक जीवन में कई जीत हासिल की थीं। वह 5 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए। उनके बेटे अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से विधायक हैं और वह खुद मंडी से लोकसभा सांसद रहे। सुखराम साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here