घोसी: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बड़ी बढ़त, भाजपा के दारा सिंह 18215 वोट से पिछड़े

घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 12वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 18 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं।

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 12वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 18215 मतों से बढ़त बना रखी है। 12 राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 48202 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 29987 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 18215 वोटों से आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here