गिरिराज बोले- गोडसे भारत मां के सपूत, जदयू का जवाब- भाजपा का सपूत होगा नाथूराम

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड गिरिराज सिंह के गोडसे वाले बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद जदयू और कांग्रेस ने उन पर जमकर हमला बोला है। वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नाथूराम गोडसे के लिए यदि कोई भारत माता का बेटा होने का दावा कर रहा है तो चंबल का डकैत भी भारत मां का बेटा है, वीरप्पन और दाऊद के साथ विजय माल्या जैसा अपराधी भी भारत मां का बेटा है।

जदयू ने कहा-  गोडसे जरूर भाजपा का सपूत होगा
नीरज कुमार ने कहा कि यह तो भारत मां के लिए कलंक है। जिसने भारत के राष्ट्रपिता की हत्या कर दी, जिनकी हत्या होने से उनके मुंह से ही राम निकलता है, उनके हत्यारे को अगर कोई भारत माता का सपूत कह रहा है तो यह गलत है। गोडसे जरूर भाजपा का सपूत होगा। नीरज कुमार ने कहा कि औरंगजेब शाहजहां और अकबर तो भारत की मिट्टी में पैदा हुए भाजपा को अगर इन तथ्यों की भी जानकारी नहीं है तो उन्हें इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए।

जानिए, क्या कह दिया था केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने
शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बेगूसराय के सांसाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि नाथूराम गोडसे यदि गांधी के हत्यारे हैं तो वह भारत के सपूत भी हैं वह भारत में ही पैदा हुए हैं गिरिराज ने यहां तक कह दिया कि गोडसे औरंगजेब और बाबर की तरह कोई अक्रांता नहीं थे गिरिराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बाबर का औलाद कहे जाने में खुशी महसूस जिन्हें होती है वह भारत माता के सपूत नहीं कहला सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here