गोपाल त्यागी स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ पंजीकृत उत्तर प्रदेश शाखा नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर का गोपाल त्यागी को अध्यक्ष और तनवीर आलम को महामंत्री चुना गया है। 

 आज पालिका सभागार में मोतीराम एवं मेनपाल सिंह निर्वाचन अधिकारी के पर्यवेक्षण में निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से गोपाल त्यागी को  महासंघ का अध्यक्ष एवं तनवीर आलम को सर्वसम्मति से महामंत्री निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर पालिका के समस्त कर्मचारी राजीव वर्मा, राजेश्वर शर्मा, फिरोज खान, गगन महिंद्रा, मनोज पाल, अशोक धींगरा, मनोज बालियान, गोपीचंद वर्मा  कैलाश नारायण, मोहम्मद इरशाद, प्रवीण कुमार, संदीप यादव, निपुण कनौजिया, शोभित संगल, गोविंद राम जोशी, सोनू मित्तल, संतोष देवी के साथ-साथ सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री  सोनू मचल, अवनीश कुमार, राजेश कुमार आदि समस्त पालिकाकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here