राज्यपाल ब्रज की विभूतियों को ब्रज रत्न अवार्ड से करेंगी सम्मानित

ब्रज रत्न अवार्ड समारोह 21 दिसंबर को आगरा के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ब्रज की 11 विभूतियों को अलंकृत करेंगी। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित की जाने वाली विभूतियों के नामों की घोषणा की गई। 

11 विभूतियों में विख्यात हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत) और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए भारतीय वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया शामिल हैं। काका हाथरसी का सम्मान उनके दामाद कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ग्रहण करेंगे। समारोह संयोजक बृजेश शर्मा, सह संयोजक डॉ. आरएन शर्मा ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में बताया। 

इन विभूतियों को मिलेगा अवार्ड 
– एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, पूर्व वायु सेनाध्यक्ष
– हास्य कवि पद्मश्री काका हाथरसी (मरणोपरांत)
– चौधरी बदन सिंह (पूर्व विधायक ), गीतकार एवं लोक संस्कृति संरक्षक
– प्रो. बलदेव भाई शर्मा, शिक्षाविद एवं राष्ट्र चिंतक 
– कैप्टन रतन सिंह भदौरिया, एथलीट
– कर्नल मनहर शर्मा, मॉडल एवं अभिनेता 
– वंदना गुप्ता, अभिनेत्री
– हेमलता काला, क्रिकेटर 
– डॉ. ज्ञान प्रकाश, सर्जन
– काजल शर्मा, नृत्यांगना
– रमेश मुस्कान, हास्य कवि

अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण
ब्रज रत्न अवार्ड की ट्रॉफी का अनावरण फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, ब्रज रत्न अवार्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन किशोर खन्ना, गुप्ता एचसी ओवरसीज के गोपाल गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, केन्द्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सनातन साहू, मनोरम बजाज के राममोहन कपूर और न्यूरो फिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

10 विधाओं में दिया जाता है सम्मान 
साल 2016 में शुरू हुआ ब्रज रत्न अवार्ड 10 विधाओं में दिया जाता है। 52 विभूतियों को अब तक अवार्ड मिल चुका है।  

60 हस्तियों का नॉमिनेशन 
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि अवॉर्ड के लिए 60 हस्तियों का नॉमिनेशन हुआ था। ज्यूरी सदस्यों के मत के आधार पर चयन किया गया है।

‘युवाओं को प्रेरित करना ध्येय’
ब्रज रत्न अवार्ड सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि ब्रज की कीर्ति पताका फहरा चुके सितारों को अवार्ड दिया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here