गुजरात की जीत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र का नतीजा: जेपी नड्डा

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को रिकार्ड बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 156, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं इसकी जिम्मेदारी नहीं लूंगा।

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने मंगलवार को बताया कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here